लातेहार, अप्रैल 8 -- बेतला प्रतिनिधि। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला के पार्क होटल सरीखे कई होटल बंद हो गए हैं। वहीं कई बंद होने के कगार पर हैं। इधर होटल बंद होने का सीधा कुप्रभाव पर्यटकों पर देखने को मिल रहा है। इस बारे में बुधवार को बेतला आए गढ़वा के पर्यटक विनय कुमार, सुजीत प्रसाद, कामेश्वर विश्वकर्मा आदि ने कहा कि बेतला जैसे पर्यटन स्थल में होटलों का बंद होना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें इस बात का खेद है कि चाय-नाश्ता के लिए पर्यटक इधर-उधर दर-दर भटकने को विवश हैं। वहीं होटल संचालक सोहराब अली, मनोज चंद्रवंशी, शमीम अंसारी, फिरोज अंसारी समेत कई लोगों ने कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं होने पर स्थिति और भी बिगड़ने की बात कही। सच्चाई चाहे जो हो,पर इतना जरूर है कि कॉमर्शियल गैस क...