रांची, मई 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी का जीवन पूरी तरह संकट में आ गया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, दाल, तेल, सब्जी, बिजली और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आम लोगों की आय स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर लगभग 410 रुपए में उपलब्ध था, लेकिन आज इसकी कीमत 1100 रुपए के आसपास पहुंच चुकी है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि से होटल, ढाबा, स्ट्रीट फूड वेंडर और छोटे रेस्टोरेंट संचालकों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई छोटे व्यापार आर्थिक संकट के कारण बंद होने के कगार पर हैं। अरहर दाल, सरसों तेल, दूध, आटा, चावल और सब्जियों की कीमत में लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.