मोतिहारी, अप्रैल 18 -- मोतिहारी। शादी ब्याह समारोह के लिए कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बढ़ाएं। लग्न शुरू होने से इसकी मांग बढ़ गई है। शादी ब्याह में कॉमर्शियल गैस के लिए आवेदन जितनी संख्या में आए हैं,उसकी तुलना में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति कम पड़ रही है। यह निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर व गैस वितरकों को दिया। बैठक में गैस वितरकों ने घरेलू गैस आपूर्ति में हुई कटौती का मुद्दा भी उठाया। सदर एसडीओ ने बुकिंग की तुलना में गैस डिलीवरी का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएसओ नरेंद्र शेखर सिंह, एमओ कृष्णकांत सहित एरिया ऑफिसर व गैस वितरकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गोदामों की फिजिकल जांच करें एमओ : अपर समाहर्ता यह भी पढ़ें- बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रहा घरेलू सिलेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...