हापुड़, मार्च 18 -- इरान-इजराइल युद्ध से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई, एेसे में धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों पर ताले लग गए। उद्यमियों का कहना है कि फैक्ट्रियों के बंद होने से करीब 30 करोड़ के कारोबार को फटका लगा है। इसके साथ ही फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में करीब 250 औद्योगिक इकाइयां है, इनमें 90 फीसदी औद्योगिक इकाइयां हापुड़ के उद्यमियों की है। लेकिन इरान-इजराइल युद्ध के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है, एेसे में वेल्डिंग रोड, बल्ब, पेपर कॉर्न, बॉयलर औक कंटिग आदि की फैक्ट्रियों में कामकाज पूरी तरह बंद हो गया। उद्यमियों का कहना है कि पहले सप्ताह तक स्टॉक में रखे सिलेंडरों...