संभल, मार्च 17 -- जनपद में इन दिनों कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल, ढाबा और फास्ट फूड कॉर्नर संचालक परेशान हैं। गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध न होने के कारण कई कारोबारियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका असर न केवल कारोबारियों पर बल्कि अन्य व्यापारों और किसानों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में शहर में कोयले की डिमांड बढ़ गई है। लोग कोयला व लड़की की भट्टियों से अपना कारोबार कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण होटल और ढाबा संचालकों के सामने खाना बनाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कई संचालक मजबूरी में कोयले और लकड़ी की भट्टियों पर खाना बना रहे हैं। जिससे काम धीमा होने के साथ-साथ लागत भी बढ़ रही है। कुछ फास्ट फूड और चाय कॉर्नर संचालक घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर किसी तरह अपना काम चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.