किशनगंज, मार्च 15 -- किशनागंज। एक संवाददाता किशनगंज में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत दिखाई पड़ रही है। सिलेंडरों की किल्लत का आलम यह है कि होटल व ढाबा संचालकों को व्यापार करने में परेशानी होने लगी है। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति ना के बराबर है। जिससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, फास्ट फूड दुकान लगाने वालो के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को किशनगंज शहर में कई होटल एवं फास्ट फूड दुकानों की पड़ताल की गई। जहां कॉमर्शियल गैस नहीं मिलने की बात सामने आयी और ये लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटे हुए थे।अब भट्टी बनाकर कोयला और बिजली चूल्हा का प्रयोग करने लगे है। कॉमेर्सियाल गैस की कमी से होटल एवं रेस्टोरेंट वाले को परेशानी हो रही है। होटल रेस्टोरेंट एवं ढाबा में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति की स्थिति खराब होने से इन लोगो के व्या...