रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से शहर में कई मेस बंद होने की कगार पर हैं तो कुछ का संचालन बंद हो चुका है। शनिवार को 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में सामने आया कि डंगराटोली स्थित द मेस फूड सेंटर, मिश्रा मेस और नुक्कड़ मेस जैसे कई मेस बंद हो गए हैं। गैस की किल्लत से जूझ रहे कई संचालकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन चूल्हे का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं, कई मेस कैलाशपति, अजीविका समेत अब कोयले पर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। इससे उनकी लागत और मेहनत दोनों बढ़ गई है। राजधानी में होम किचन से लॉज और हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को टिफिन सेवा देने वाले पियूष का कहना है कि मेस संचालकों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। व्यवसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.