संभल, मार्च 27 -- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान व इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धा का असर देखने को मिल रहा है। युद्ध की वजह से कई चीजों को लेकर लोग चिंचित हैं। सरसों, रिफाइंड तेल, पॉलीथिन और कांच जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। जिससे आम जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल को लेकर भी अफवाह उडाई जा रही हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की समस्या नहीं हैं। हालाकि पेट्रोल पंप संचालकों ने कैन में 50 लीटर से अधिक डीजल देने पर रोक लगा दी है। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, ढाबा और फास्टफूड कॉर्नर संचालकों को कोयला व लकड़ी की भट्टियों का सहारा लेना पड़ रहा है। घरेलू गैस की बुकिंग में भीड़ लगी हुई है। हालांकि स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन अफवाहों और डर के चलते उपभोक्ता एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी ...