कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की धीमी प्रगति, ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी
गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम के पुराने कार्यालय भवन में बन रहे म्यूजियम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं एकला बंधा पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की धीमी प्रगति पर मुख्य अभियंता को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य काफी धीमा पाया गया। नगर आयुक्त ने पिछले दिनों भी निरीक्षण के बाद संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर ठेकेदार को फटकार लगाई थी। एक बार फिर धीमी प्रगति पर वह नाराज हुए। नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस देते हुए पेनाल्टी लगाने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.