कानपुर, मार्च 26 -- - सीयूजीएल ने बढ़ाए दाम, शुक्रवार से लागू होंगी नई दरें कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मध्य-पूर्व में चल रही जंग के बीच सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) ने गुरुवार देर रात औद्योगिक और कॉमर्शियल पीएनजी के दाम 10 रुपये बढ़ा दिए हैं। इतना ही नहीं, उद्योगों को मिलने वाली पीएनजी की आपूर्ति में 45 फीसदी की कटौती की गई है। नई व्यवस्था और दरें शुक्रवार से लागू हो जाएंगी।सीयूजीएल के मैनेजर मुही खान ने बताया कि आदेश आ चुका है। 65.50 रुपये में मिलने वाली कॉमर्शियल पीएनजी अब 75.50 रुपये में मिलेगी। वहीं 65 रुपये में मिलने वाली औद्योगिक पीएनजी अब 75 रुपये में मिलेगी। इसी तरह पीएनजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए पहले 20 और अब 45 फीसदी की कटौती कर दी गई है। इससे इकाइयों में उत्पादन पर असर पड़ना तय है। बता दें औद्योगिक पीएनजी का इस्तेमाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.