आदित्यपुर, मार्च 19 -- गम्हरिया,संवाददाता। एलपीजी कॉमर्शियल और डोमेस्टिक गैस संकट से जूझ रहे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों में काम बाधित हो जाने से मजदूर बेरोजगार होते जा रहे हैं। वहीं आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा क्षेत्र के कई होटलों में ताले लटक गए हैं। सड़क किनारे चाय की दुकानें बंद हो गई है। कंपनियों में कैंटीन सुविधा भी बंद कर दी गई है। कई बड़ी कंपनियों की कैंटीन में मेन्यू में परिवर्तन कर गैस पर बनने वाली सामग्रियों को हटा दी गई है। इसके साथ ही सबसे बड़ी समस्याएं कामगारों के सामने उत्पन्न हो गई है। कंपनी के कैंटीन बंद होने के बाद अब औद्योगिक क्षेत्र की सड़क किनारे के होटलों में भी ताले लटकना शुरू हो गया है। कामगारों के सामने चाय, नाश्ते एवं भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।इस बीच एलपीजी की कमी के मद्देनजर डीसी नीत...