कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कॉमर्शियल एकादश ने यशराज एकादश को 33 रन से पराजित किया।किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉमर्शियल एकादश ने 31.4 ओवर में 149 रन बनाए। टीम की ओर से अनंत ने 49 रन और रुद्र ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आभास ने चार और दक्ष व संदीप ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी यशराज एकादश की टीम 26.2 ओवर में 116 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अनंत ने 55 रन बनाए। गेंदबाजी में फैज महज 14 रन खर्च कर चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। अनंत को दो सफलता मिली। फैज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...