औरैया, मई 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों ने होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। पहले से बढ़ी खाद्य सामग्री की लागत के बीच गैस के दामों में भारी उछाल ने कारोबारियों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दाम बढ़ाने पर ग्राहक घट रहे हैं और दाम न बढ़ाने पर घाटा झेलना पड़ रहा है। हाईवे किनारे स्थित सुंदरम होटल के संचालक अखिलेश राजपूत ने बताया कि पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 1500 रुपये में मिल जाता था, जो अब बढ़कर 3105 रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही सिलेंडर लेने के लिए लंबी प्रक्रिया और इंतजार भी करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले कोयले के दाम भी 1700 रुपये प्रति कुंतल से बढ़कर 2000 रुपये तक पहुंच गए हैं, जिससे कुल लागत और बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.