मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मड़वन। रुपौली चौक, चैनपुर, पानापुर अख्तियारपुर और गोरियारा में शुक्रवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। संस्थापक महामंत्री कॉमरेड शिवदास घोष की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोकल कमेटी के सचिव तारकेश्वर गिरि ने कहा कि आज पार्टी 24 राज्यों में किसान-मजदूरों को संगठित कर पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति के लिए जन आंदोलन चला रही है। जिला कमेटी सदस्य एवं किसान नेता विपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि आज भी मजदूर और किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में कानून बना रही है और श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों का शोषण बढ़ा रही है। यह भी पढ़ें- एसयूसीआई का 78वां स्थापना दिवस मना सभा में उमेश महतो, हीराराम, मो. कलाम, मो. नेवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.