जमशेदपुर, मई 29 -- बहरागोड़ा।संवाददाता बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने एकजुट होकर सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य व विपक्ष के नेता कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की कार्रवाई बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा यह भ्रम न पाले कि वह इन कार्रवाइयों से वामपंथी आंदोलन को कमजोर कर सकती है, क्योंकि आपातकाल से लेकर अब तक विजयन के खिलाफ हुई हर साजिश को जनता ने नाकाम किया है। यह भी पढ़ें- ईडी अधिकारियों पर हमले के आरोप में 12 गिरफ्तार वामदलों ने इस ...