कॉमरेड के निधन पर शोक जताया
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- सरैया। कॉमरेड हरेंद्र सहनी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 66 साल के थे। पिछले साल सितंबर में एक दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। उनका अंतिम संस्कार रेवा घाट पर किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की सरैया लोकल कमेटी के इंचार्ज रामप्रीत राय, एआईकेकेएमएस के प्रखंड सचिव कौशल भगत, एआईडीवाईओ के जिला सचिव सह पंसस अनिल राम, महेश ठाकुर चकोर, सरैया व्यवसायी संघ के सचिव नन्हक साह, हरिदत्त दुबे, रामप्रवेश राम आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.