चंदौली, दिसम्बर 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष कॉमरेड एसएनपी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय काउंसिल संयुक्त पारामर्शदात्री समिति के सदस्य (जेसीएम) के सदस्य नियुक्त होने पर पीडीडीयू मंडल के रेलकर्मी गदगद है। इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा को दिया। ईसीआरकेयू के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के वर्किंग कमेटी मेंबर कॉमरेड मिथिलेश कुमार,केंद्रीय सहायक महामंत्री कामरेड बीबी पासवान ने बताया कि यह बहुत ही गौरवशाली क्षण है। इससे पूर्व मध्य रेल के कर्मचारियों के हित में समस्या समाधान में मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय पदाधिकारी केदार प्रसाद, श्रीराम ...