हल्द्वानी, मई 11 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता आंदोलन के शुरुआती दौर से सक्रिय रहीं भाकपा माले की वरिष्ठ सदस्य कॉमरेड आनंदी जोशी का रविवार दोपहर 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार को उन्हें पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर और लाल सलाम के नारों के साथ अंतिम विदाई दी गई। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जग्गी ने बताया कि आनंदी जोशी बिंदुखत्ता आंदोलन से लेकर पार्टी की ओर से संचालित विभिन्न आंदोलनों में हमेशा सक्रिय रहीं। बिंदुखत्ता, लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल से लेकर लखनऊ, देहरादून और दिल्ली तक आयोजित आंदोलनों में उनकी भागीदारी रहती थी। बताया कि उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 16 मई को दोपहर तीन बजे उनके निवास परिसर में स्मृति सभा आयोजित की जाएगी। अंतिम यात्रा में परिजनों और ग्रामीणों के अलावा आनंद सिंह नेगी, डॉ. कैलाश पाण्डेय, केके बो...