कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर स्थापना को करें आवेदन
बहराइच, अगस्त 13 -- बहराइच। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत जनपद बहराइच में केला आधारित कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना के लिए डायग्नोस्टिक स्टडी रिर्पोट का अनुमोदन जनपद स्तरीय समिति से प्राप्त हो गया है। सुविधा केन्द्र योजना के अंतर्गत जनपद में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सामान्य सुविधा केंद्र विशेष प्रयोजन वाहन एस.पी.वी. के माध्यम से स्थापित किया जा सकता है। कम से कम 20 सदस्य होने चाहिए तथा एक परिवार से मात्र एक सदस्य हो सकता है। कुल परियोजना लागत का 10 से 30 प्रतिशत तक धनराशि तथा भूमि की व्यवस्था की एस.पी.वी. को ही करनी होगी। यह भी पढ़ें- अदाणी समूह को डेटा सेंटर के लिए समानांतर बिजली लाइसेंस देने की तैयारी, विरोध भी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.