जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- ईस्ट सिंहभूम जिला शतरंज संघ ने गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कॉमनवेल्थ गेम्स में अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले मास्टर अधिराज मित्रा को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में हेड स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष कुमार सिन्हा, जिला शतरंज संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार तिवारी, नैशनल साइकोलॉजिस्ट अवतार सिंह तथा अधिराज के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। मौके पर जयंत कुमार भुइंया, चंदन कुमार प्रसाद, केपी. शर्मा, एके सिंह और शशांक शेखर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.