मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता एवं बिहार की पहली महिला फिडे मास्टर मरियम फातिमा को मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ ने सम्मानित किया। जूरन छपरा स्थित संघ के कार्यालय में आयोजित समारोह में मरियम के पिता इम्तियाज अहमद को भी सम्मानित किया गया।जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. विमोहन कुमार, सचिव अभिषेक सोनू, संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने मरियम के आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की। संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त से दो सितंबर तक कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास में गायत्री देवी मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर आयोजित ...