कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में होंगे क्रिकेट और हॉकी, खेलमंत्री ने किया कंफर्म; इन भारतीय खेलों में से दो पक्के
नई दिल्ली़, अप्रैल 13 -- खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी और क्रिकेट जरूर रहेंगे जबकि कबड्डी, योगासन, खोखो और मलखम्ब जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों में से भी दो को जगह दी जायेगी। राष्ट्रमंडल खेल अध्यक्ष डोनाल्ड रूकारे की अध्यक्षता में इसके प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह मेजबान शहर अहमदाबाद में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शुक्रवार को मांडविया से भी मुलाकात की थी।ग्लास्गो में क्रिकेट और हॉकी नहीं खेलमंत्री ने दिल्ली में बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया, ''हमारे पारंपरिक खेलों में से कबड्डी, मलखम्ब , खोखो और योगासन में से दो को शामिल करने का प्रयास है।'' ग्लास्गो में इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में बजट में कटौती के लिए क्रिकेट और हॉकी को शामिल नहीं किया गया है लेकिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.