नई दिल्ली, जुलाई 22 -- स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू होने जा रहा है, जो दो अगस्त तक चलेगा। इन खेलों में 74 देशों के 3000 से ज्यादा एथलीट अपनी किस्मत आजमाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मुख्य खेल में कुल 215 मेडल इवेंट होंगे। भारत के लगभग 125 एथलीट हिस्सा ले रहे, जिनमें जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज 30 जुलाई को धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। चलिए, आपको बताते हैं कि भारतीय एथलीट कब-कब एक्शन में होंगे।23 जुलाई (गुरुवार) बाउल्स (भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से) पुरुष सिंगल्स (सेक्शनल प्ले) इंडिया बनाम कनाडा (पुतुल सोनोवाल) महिला पेयर्स (सेक्शनल प्ले) इंडिया बनाम माल्टा (रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिं...