ग्लास्गो, जुलाई 27 -- मीराबाई चानू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय भारोत्तोलन में उनका दबदबा अब भी कायम क्यों है और मणिपुर की इस स्टार भारोत्तोलक ने रविवार को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई की जीत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं था। बस सवाल यह था कि मीराबाई अपनी क्षमता को कितना आगे ले जाएंगी। और 31 साल की इस सुपरस्टार ने ताकत और संयम के शानदार प्रदर्शन के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराते हुए जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया। मीराबाई को अपना वजन बनाए रखने के लिए दो दिन तक खाना तक छोड़ना पड़ा। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया जबकि क्लीन एंव जर्क और कुल वजन में भी राष्ट्रमंडल खेलों के नए कीर्तिमान स...