मुंगेर, अप्रैल 9 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के लॉन बॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कॉमनवेल्थ गेम्स विजेता चंदन कुमार सिंह के पिता कृष्ण मोहन सिंह का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लगभग 84 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्ण मोहन सिंह बिहार पुलिस में कार्यरत थे और सेवा अवधि पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे। वे अपने सरल स्वभाव, अनुशासनप्रिय जीवन और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से परिजनों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके पुत्र चंदन कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.