कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिए मंत्रालय ने खिलाड़ियों पर खर्च किए 53 करोड़, दल हुआ ग्लास्गो रवाना
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- खेल मंत्रालय ने ग्लास्गो में इस सप्ताह शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों पर 53.09 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। हालांकि, भारत के प्रमुख खेलों के नहीं होने से पदकों की संख्या भले ही अधिक नहीं रहे, लेकिन प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद जरूर है। 23 जुलाई से शुरू हो रहे इन खेलों में मेजबान द्वारा बजट में कटौती की वजह से दस खेल और छह पैरा खेलों को ही शामिल किया गया है। इसमें निशानेबाजी, हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेल नहीं हैं, जिनमें भारत को अधिक पदक मिलते हैं। खेलमंत्री मनसुख मांडविया सोमवार की रात ग्लास्गो रवाना हो रहे हैं, जहां भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान होने के नाते समापन समारोह में इन खेलों की मेजबान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.