नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राष्ट्रमंडल खेलों की सर्वोच्च वैश्विक संस्था कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में 2030 में होने वाले इन खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को गुजरात का अपना चार दिवसीय दौरा शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आठ से 11 अप्रैल तक राज्य में रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी भी शामिल हैं।भारत ने 2010 में भी खेलों की मेजबानी की थी कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की आम सभा की पिछले साल नवंबर में हुई बैठक में अहमदाबाद को 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार दिया गया था। भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी। इस प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर में राज्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.