नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- करण जौहर की फिल्मों को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही पसंद उनके टॉक शो कॉफी विद करण को किया जाता है। कॉफी विद करण ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड के दीवानों को एंटरटेन किया है। हालांकि, इसका लास्ट सीजन साल 2023 से 2024 के बीच प्रसारित हुआ था। उस सीजन के बाद से ही फैंस शो के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो सकता है। कॉफी विद करण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जियो हॉटस्टार इस चैट शो के अगले सीजन के लिए करण जौहर से बातचीत कर रहा है।कॉफी विद करण के सीजन 9 के लिए चल रही बात मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने शो के लिए शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक जाता है तो फैंस को कॉफी विद करण का 9वां सीजन देखने को मिलेगा। खबर से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, "क...