गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के जेसीबी मालिकों /संचालकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जेसीबी व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं, सुझावों एवं व्यावसायिक चुनौतियों को समझना तथा प्रशासन एवं नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना, साथ ही प्रशासनिक अपेक्षाओं से उनको अवगत कराना है। एसडीएम ने बताया कि विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस सप्ताह जेसीबी मालिकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके अनुभवों एवं ...