गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम 'कॉफी विद एसडीएम' के तहत बुधवार को गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों और शिक्षक प्रतिनिधियों को संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उक्त संवाद कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों की व्यवस्था, नवाचारी शिक्षा, छात्र ड्रॉप आउट, शिक्षकों से संबंधित समस्याओं, उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक आदि सभी कोटि के आमंत्रित शिक्षक प्रतिनिधियों से उक्त संवाद कार्यक्रम में सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.