गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत इस सप्ताह विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में इस बार कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों या नर्सिंग संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों, प्रशिक्षुओं तथा नर्सिंग व्यवस्था से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुभवों, समस्याओं, सुझावों एवं कार्य परिस्थितियों को सुनना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु संवाद स्थापित करना है। एसडीएम ने कहा कि मरीजों की सेवा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में एक नर्स की भूमिका अत्यंत महत्वप...