गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा। कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत बुधवार के संवाद कार्यक्रम में इस बार कृषि विज्ञान के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों और शोधार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके विचार, अनुभव एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सुझावों को जानना है। विशेष कर गढ़वा के परिपेक्ष में कृषि क्षेत्र में क्या-क्या नवाचार किये जा सकते हैं इस पर विशेष चर्चा होगी उक्त संवाद कार्यक्रम बुधवार को सुबह 10 बजे अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कृषि शिक्षा, आधुनिक खेती, नवाचार, स्वरोजगार के अवसर तथा युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्रों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को भी सुना जाएगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी आमंत्रित कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.