कन्नौज, फरवरी 18 -- तालग्राम। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उस वक्त हड़कम्प मच गया जब दसवीं का एक परीक्षार्थी परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। जब इस बात का पता चला तो छात्र की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद छात्र मिला तब जाकर उत्तर पुस्तिका को जमा किया गया। मामले में लापरवाही मानते हुए डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षकों को हटाया है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर डीएम ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को इसकी सूचना भेजी गई है। तालग्राम क्षेत्र के ऊमरपुर स्थित श्री राधेश्याम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय के पेपर में हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका जमा नहीं की और वह इसे लेकर सेंटर से भाग गया। सभी की कापियां जमा करने के बाद जब कक्ष निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.