औरैया, फरवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका से रुपये बरामद होते हैं तो इसे अनुचित साधन माना जाएगा और छात्र के साथ-साथ संबंधित कक्ष निरीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश भेज दिए हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान उत्तरपुस्तिका में रुपये मिलना नकल की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे मामलों में छात्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, वहीं इसे ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए कक्ष निरीक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार परीक्षार्थी मूल्यांकन प्रभावित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.