कॉपी में छात्र की गुहार, 'गुरुजी, पास कर दीजिए',
औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य जिले में तेज गति से जारी है, लेकिन इसी बीच एक छात्र की कॉपी में लिखी भावुक अपील ने शिक्षकों को भी कुछ पल के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। एक विषय की उत्तर पुस्तिका में छात्र ने उत्तर लिखने के बजाय शिक्षक से पास करने की मार्मिक गुहार लगा दी। एक मूल्यांकन केंद्र पर एक विषय की कॉपी जांच रहे शिक्षक को उत्तरों के बीच छात्र द्वारा लिखी पंक्तियां पढ़ने को मिलीं 'गुरुजी, घर की हालत ठीक नहीं है, कृपया पास कर दीजिए।' शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कॉपी में छात्र ने अपनी पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए भावुक अपील की थी। हालांकि नियमों के तहत केवल लिखित उत्तरों के आधार पर ही अंक दिए जाते हैं। जिले में इस वर्ष कुल 3,15,177 उत्तर पुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.