अयोध्या, मार्च 17 -- गोसाईगंज, संवाददाता । थाना क्षेत्र के बरगदिया रसूलपुर गांव सभा में स्थित एक नोटबुक निर्माण गोदाम में सोमवार की रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित नीरज सिंह पुत्र अनिल सिंह के अनुसार आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर बिजली के तार आपस में चिपके हुए पाए गए, जिससे विद्युत कारणों की संभावना प्रबल मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर संपर्क किया। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.