अंबेडकर नगर, मार्च 11 -- सद्दरपुर। विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र खैरपुर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अवर अभियंता विद्युत जयप्रकाश ने छात्र छात्राओं को पेन, कॉपी, पेंसिल, रबर समेत अन्य वस्तुओं का वितरण किया। साथ ही मिष्ठान भी प्रदान किया। पाठ्य सामग्री मिलने पर छात्र छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी लोग पूरे मनोयोग और लगन के साथ पढ़ाई करें। प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने छात्र छात्राओं को अनुशासन, समय प्रबंधन तथा नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राकेश पांडेय, विवेक सोनकर समेत संस्कार केंद्र के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.