कॉपी देखने के लिए 12वीं के छात्रों को देने होंगे सात सौ रुपये
कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करनेवाले सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए विशेष सुविधा की शुरुआत की गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, इस बार 12वीं की परीक्षा देनेवाले छात्र प्रति विषय सात सौ रुपये जमा करने के बाद अपना अंसरशीट देख सकते हैं। मालूम हो कि परीक्षा परिणाम के बाद कई बच्चे रिजल्ट से खुश नहीं हैं, उनका कहना है कि इससे बेहतर उन्होंने प्रश्नों के उत्तर दिए थे, इसलिए नंबर भी बेहतर आना चाहिए था। इसलिए ऐसे असंतुष्ट बच्चों के लिए बोर्ड की ओर से यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय सात सौ देना होगा। जारी सूचना के अनुसार, 19 से 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्धारित तिथि और समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.