कॉपी-किताब वितरण कर बच्चों को किया जागरूक
गाजीपुर, मई 6 -- दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में जायसवाल युवा मंच की ओर से स्कूली, गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज के विकास की नींव है। पूर्व प्राचार्य रामकुंवर यादव ने आयोजन की सराहना की। अंजनी जायसवाल ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षकों और जायसवाल समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निलेश जायसवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.