फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद। कॉपी-किताब लेने गयी एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। यह आरोप लगाते हुये छात्रा के भाई ने कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह बुधवार को कॉपी-किताब लेने गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। भाई ने एक शातिर युवक पर आरोप लगाया कि उसी ने ही बहन का अपहरण कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...