अंबेडकर नगर, मई 19 -- सैदापुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा स्थित ईंट भट्ठे पर सामाजिक संस्था परम फाउंडेशन ने मजदूरों के बच्चों को शैक्षिक एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। कॉपी व किताब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें बेहतर भविष्य देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे बच्चों को लगातार मदद किया जा रहा है, जिससे वे भी अपने जीवन में कुछ बन सकें। इस दौरान प्रधान मोहम्मद आलम, मोहम्मद तालिब, अमन, नीरज, अभिमन्यु, आदित्य व जमालुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कॉपी किताब पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...