देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। कॉलेज ऑफ फार्मेसी शिवालिक कैंपस में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यूकॉस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। पहले सत्र में वैज्ञानिक हिमांशु गोयल ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न आयामों, कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क आदि विषयों के बारे में जानकारी साझा की। दूसरे सत्र में उत्तराखंड आयुर्वेद विवि देहरादून के बायोमेडिकल साइंसेज संकाय के प्रभारी डॉ दीपक कुमार सेमवाल ने पेटेंट फाइलिंग, ट्रेडमार्क के बारे में जानकारी दी। तीसरे सत्र में फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी के प्रो व अमेरिका भारत में फार्मास्यूटिकल उद्योग और अकादमिक क्षेत्र के स्वतंत्र सलाहकार प्रो उमेश सी बनकर ने ऑनलाइन संबोधित किया। कार्यशाला ...