मेरठ, मार्च 24 -- यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के मूल्यांकन में सामाजिक विज्ञान की कॉपियों में पास होने का निवेदन किया गया है। नाम नहीं बताने की शर्त पर परीक्षक ने जानकारी दी कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में पास होने के निवेदन है और कॉपियों में नकल बिल्कुल नहीं प्रतीत हो रही है। इसी क्रम में डीएन इंटर कालेज के एक परीक्षक ने बताया कि फिजिक्स और इंग्लिश कॉपियो में भी अच्छा कार्य नहीं है। कुछ कॉपियों में 200 रुपये के नोट भी निकले हैं। परीक्षा वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षक नियुक्त करने के संबंध में शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। शासन के अनुसार परीक्षकों के अनुपस्थित होने पर उप नियंत्रक स्वयं किसी की नियुक्ति नही करेंगे। प्रतीक्षा सूची से ही शिक्षकों की मांग की जाएगी। परीक्षक नहीं मिलने प...