भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन कराने का एक और अवसर दिया है। इसके लिए सीबीएसई पोर्टल एक जून से खुलेगा। इससे पहले बोर्ड की ओर से री-ईवैल्यूएशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 मई से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब एक जून से होगा। बोर्ड के अनुसार छात्र अपनी कापियों की वेरिफिकेशन और री-ईवैल्यूएशन के लिए एक जून से सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर पोस्ट रिजल्ट सर्विस या वैरिफिकेशन और री-ईवैल्यूएशन सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आज से करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...