गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद। जिले में दो केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित परीक्षकों को चेतावनी दी गई है। मूल्यांकन कार्य में प्रतिदिन बड़ी संख्या में परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार को आदेश जारी करते हुए अनुपस्थित परीक्षक और संबंधित प्रधानाचार्य का वेतन बिल पारित न करने की चेतावनी दी है। 22 मार्च को मूल्यांकन केंद्रों पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बड़ी संख्या में परीक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने 23 मार्च को सुबह 10 बजे तक सभी परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। परीक्षकों के अनुपस्थित होने की स्थिति में प्रधानाचार्य और परीक्षक दोनों के वेतन रोकने के साथ संबंधित विद्यालय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.