शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सकेगा। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य की अवधि को तीन से चार दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी की संभावना जताई जा रही है। इस वर्ष करीब चार लाख 61 हजार 333 के सापेक्ष चार लाख 23 हजार 87 काॅपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह कार्य एक अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन अब तक लगभग 80 प्रतिशत कॉपियों की ही जांच हो सकी है। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। मूल्यांकन कार्य में देरी का प्रमुख कारण ईद और रामनवमी के अवकाश को बताया जा रहा है, जिसके चलते तीन दिन तक जांच कार्य प्रभावित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.