कॉपियों के ऑनलाइन मूल्यांकन का सीखा तरीका
प्रयागराज, जुलाई 22 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा-2026 की कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन करने के लिए शिक्षकों की दो दिनी कार्यशाला राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार से शुरू हुई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के विशेषज्ञों ने शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन का तरीका समझाया। जीआईसी के हाल में 80 से अधिक कंप्यूटर और लैपटॉप पर शिक्षकों ने डिजिटल मूल्यांकन की बारीकियां सीखी। जीआईसी के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने विशेषज्ञों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। सचिव भगवती सिंह ने कॉपियों के संकलन, स्कैनिंग एवं मूल्यांकन का काम अनिवार्य रूप से वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कमरों की कनेक्टिविटी जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम से सुनिश्चित कराने को कहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.