बेगुसराय, मार्च 19 -- भगवानपुर। प्रारंभिक स्कूलों में सम्पन्न वार्षिक परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन गुरुवार से प्रखंड क्षेत्र के 15 सीआरसी में शुरू हो गया।मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक पूरा किया जाएगा।मूल्यांकन के लिए संकुल की ओर से विषयवार परीक्षक और प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए है।संकुल समन्वयक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शांतपूर्ण माहौल में वर्ग 3 से 8 के सभी विषयों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...