मेरठ, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस बार ऑनलाइन अंक अपलोड किए जा रहे हैं, जिससे जल्दी परिणाम घोषित होने की उम्मीद की जा रही है। अभी तक हाईस्कूल में दो लाख 58 हजार 160 कॉपियां और इंटरमीडिएट में एक लाख 29 हजार 100 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मार्च तक मूल्यांकन कार्य में अच्छी प्रगति दर्ज की गई है। रविवार को हाईस्कूल की लगभग 28,232 कॉपियों तथा इंटरमीडिएट की करीब 22,880 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.