प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। आरटीई के तहत निजी और कान्वेंट स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए तीसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन 12 से 25 मार्च तक लिए जाएंगे। दो चरणों में अब तक 3,577 बच्चों को स्कूल आवंटित किए जा चुके हैं। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 7173 बच्चों में से 2651 को विद्यालय आवंटित हुआ था। दूसरे चरण में कुल 1727 आवेदन मिले थे जिनमें से 1309 आवेदन स्वीकृत हुए और विभिन्न कमियों के कारण 418 अस्वीकृत हो गए। लॉटरी में 926 बच्चों का चयन हुआ जबकि 383 बच्चे विद्यालय आवंटन से वंचित रह गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.